ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस,...

Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

Katihar News: बरारी प्रखंड में एनडीए के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध किया। यह जुलूस 4 सितंबर को घोषित बिहार बंद के समर्थन में निकाला गया।

03-Sep-2025 08:08 PM

By FIRST BIHAR

Katihar News: कटिहार में एनडीए कार्यकर्ताओं ने 4 सितंबर को घोषित बिहार बंद के समर्थन में बुधवार की शाम बरारी प्रखंड में जोरदार मशाल जुलूस निकाला। जुलूस डॉकबंगला चौक से शुरू होकर भगवती मंदिर तक गया। आयोजन में एनडीए के सभी घटक दलों के महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्षों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि यह विरोध मार्च महागठबंधन द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में निकाला गया है।


अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता और मां के सम्मान के लिए यह मशाल जुलूस निकाला गया है। हम सभी 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद को सफल बनाएंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और जनता से बिहार बंद में सहयोग करने की अपील की।

रिपोर्ट- धीरज चौधरी, बरारी (कटिहार)