Bihar News: कटिहार के मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में बीती रात अचानक आग लगने से भारी तबाही मच गई। इस आगजनी में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नकदी जलकर खाक हो गई।
अगलगी की इस घटना में कई मवेशी भी जल गए। कई गाय और बकरियां आग में तड़प तड़पकर मर गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन तेज लपटों के आगे उनके सारे प्रयास नाकाम रहे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से हुई हो सकती है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।