गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
22-Dec-2025 05:38 PM
By First Bihar
KATIHAR: हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अन्य युवाओं को पिस्टल चलाकर दिखा रहा है कि कैसे ट्रिंगर दबाया जाता है और उसके बाद गोली और चिंगारी निकलती है। वह यह कहते हुए नजर आ रहा है कि देखों ऐसे गोली चलता है। वह वहां खड़े लड़कों से कहता है कि मजा आ रहा है ना पूरा।
वायरल इस वीडियो में ट्रेनिंग देने वाले युवक का नाम और उसके पिता का नाम लिखा हुआ है। पिस्टल चला रहे युवक का नाम मोहम्मद समीर आलम उर्फ मोनू शेख है और उसके अब्बू का नाम मोहम्मद मुश्फिक और पता हबीब नगर रामपारा कटिहार लिखा हुआ है। युवक का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ नहीं है। तभी तो यह पिस्टल चलाते हुए वीडियो बनवाता है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी करवाता है।
इसके पीछे शायद इसकी यह मंशा है कि इलाके में वह फेमस हो जाए और लोग इससे डर कर रहे। इसलिए युवक खुलेआम हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है। इस दौरान वह कई राउंड फायरिंग करके वहां मौजूद युवकों को दिखाता है। बताता है कि बंदूक से कैसे गोली निकलती है। इसे कैसे चलाया जाता है। मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हबीब नगर रामपाड़ा का बताया जा रहा है। जहां सुनसान जगह पर मोहम्मद समीर आलम हाथों में पिस्टल थामे खड़ा दिख रहा है। उसके साथ मौजूद अन्य युवक को वह न सिर्फ हथियार पकड़ना सिखा रहा है, बल्कि कैमरे के सामने बेखौफ होकर गोलियां चलाते भी नजर आ रहा है।
वीडियो में समीर आलम कहता है कि देखो, ऐसे गोली फूटता है..और इसके बाद वह लगातार दो राउंड फायरिंग करता है। सामने खड़ा युवक पूछता है “दाना चढ़ा है?” यानी पिस्तौल में गोली लोडेड है या नहीं..जिसके बाद वह दो राउंड फायरिंग करता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करता है, ताकि इलाके के लोगों में दहशत कायम रहे। जैसा उसने सोचा था वैसा इलाके में भी नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि क्या सोशल मीडिया पर शोहरत के लिए कानून का यूँ ही मजाक बनाया जाएगा? अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट