दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Sep-2025 08:06 PM
By FIRST BIHAR
Katihar News: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 सड़क किनारे स्थित सुधा देवी वेयर हाउस में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एनएच 31 के किनारे बने गोदाम में पानी का स्तर ओवरफ्लो होने से गोदाम की दीवारें दबाव नहीं झेल पाईं और देखते ही देखते गोदाम का बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा मक्का सीधे पानी में समा गया।
गोदाम मालिक ने बताया कि इस घटना में लगभग एक करोड़ों की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लाखों- की लागत से बना यह गोदाम उनकी मेहनत और बैंक फाइनेंस से तैयार किया गया था। बताया गया कि गोदाम में लगभग लग भग 8 करोड़ रुपये की कीमत का मक्का स्टॉक किया गया था, जिसमें हजारों बोरी मक्का पानी में डूब गया। मालिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि न केवल उनका गोदाम ढह गया बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पानी में चली गई।
घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोग टूटे हुए गोदाम और उसमें डूबे मक्का को देखने के लिए जुटने लगे। वही इस घटना से गोदाम मालिक काफी मरमराहट है। बता दें कि मक्का बैंक फाइनेंस के द्वारा रखा गया था। आप इंश्योरेंस कंपनी आगे क्या करती है यह देखने की बात होगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। व्यवसायिक जगत से जुड़े लोग इसे एक बड़ी आर्थिक क्षति मान रहे हैं।
रिपोर्ट- नीतीश कुमार, कुरसेला, कटिहार