ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Katihar News: कटिहार में सरकारी स्कूल भवन की ईंटें बेचने का मामला आया...

Katihar News: कटिहार में सरकारी स्कूल भवन की ईंटें बेचने का मामला आया सामने, मुखिया और वार्ड सदस्य ने की शिकायत

Katihar News: कटिहार जिले के एक विद्यालय में पुराने भवन की ईंटों की चोरी कर बेचने का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

02-Sep-2025 02:29 PM

By SONU

Katihar News: कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चौन्दी के उच्च माध्यमिक विद्यालय जलकुमर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विद्यालय भवन की पुरानी ईंटों की चोरी कर बिक्री किए जाने का आरोप लगा है।


वार्ड संख्या-09 की निर्वाचित वार्ड सदस्य और विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि विद्यालय में नया भवन बनने से पहले पुराना भवन तोड़कर उसकी ईंटें विद्यालय परिसर में जमा कर दी गई थीं। आरोप है कि 30 अगस्त 2025 की संध्या करीब 4 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० सय्यब ने 3–4 ट्रॉली ईंटें एक अज्ञात खरीदार को बेच दीं।


ग्रामीणों के अनुसार, जब खरीदार द्वारा ईंटों को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादा जा रहा था, तब कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की तस्वीरें खींचीं, जिन्हें शिकायत आवेदन के साथ संलग्न किया गया है। इस घटना को लेकर मुखिया राजू दत्ता, वार्ड सदस्य तुलसी देवी, और विद्यालय शिक्षा समिति की सदस्याएं तृप्ति दास, सुप्रिया दास और पिंकी दास ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर मामले की शिकायत की है।


उन्होंने मांग की है कि दोषी प्रधानाध्यापक और ईंट खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और बेची गई ईंटों की राशि को सरकारी कोष में जमा कराया जाए। शिकायत पत्र जदयू नेता रौशन अग्रवाल को सौंपा गया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।