ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / BIHAR: कटिहार में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 9 तस्करों को 13 मवेशियों...

BIHAR: कटिहार में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 9 तस्करों को 13 मवेशियों के साथ पकड़ा

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 मवेशी बरामद किए और 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पिकअप और ट्रक से मवेशियों की अवैध तस्करी करते पकड़ा गया।

01-Sep-2025 06:30 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार में कुर्सेला थाने की पुलिस ने एक पिकअप और एक ट्रक से 13 मवेशी के साथ 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 अगस्त की रात में की गई है। 


दरअसल कुर्सेला थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन और एक ट्रक पर मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। कुर्सेला स्थित एनएच-81 पर वाहन जांच चलाया गया। इसी दौरान एक पिकअप और एक ट्रक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।


 पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान मो. शाहिद, राजेश कुमार, मो. दिलशान, मो. समीम अली, मो. एहसान, मो. रूअफ, मो. आरिफ और मो. आजाद के रूप में हुई।पुलिस ने पिकअप और ट्रक में लदे 13 मवेशियों को बरामद किया, जिन्हें क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामानों में एक पिकअप, एक ट्रक और 13 मवेशी शामिल हैं।