ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / katihar-news / ONLINE प्यार के बाद शादी, कटिहार पुलिस के खुलासे ने कर दिया रिश्ते...

ONLINE प्यार के बाद शादी, कटिहार पुलिस के खुलासे ने कर दिया रिश्ते का अंत

14-Mar-2025 08:44 PM

By First Bihar

Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बरारी प्रखंड के टाली मुस्लिम टोले के रहने वाले युवक मोहम्मद तौफीक की असम की एक महिला से ऑनलाइन दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 


महिला ने खुद को अविवाहित बताकर तौफीक से शादी कर ली और उसके घर आकर रहने लगी। परिवार वालों ने भी उसे बहू के रूप में अपना लिया।


हालांकि, गुरुवार को असम पुलिस जब गांव पहुंची तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने बताया कि महिला के असली पति ने जनवरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश की जा रही थी।


जब पुलिस ने यह खुलासा किया तो तौफीक और उसका परिवार हैरान रह गया। दूसरी ओर, महिला दिलसही बेगम ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए खुद को अविवाहित बताया और तौफीक के साथ रहने की गुहार लगाई। लेकिन असम पुलिस के पास उसके शादीशुदा होने के पूरे सबूत थे।


सच्चाई सामने आते ही प्रेमी जोड़ा डर गया और पार्षद बबीता कुमारी यादव के घर शरण ली, लेकिन गांववालों ने मामले को समझते हुए दिलसही को पुलिस के साथ भेज दिया।


विदाई के समय तौफीक और दिलसही एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े, लेकिन कानून के आगे बेबस थे। तौफीक का परिवार भी आहत था, लेकिन उन्होंने पुलिस का सहयोग किया। अब तौफीक इस टूटे रिश्ते को भुलाने की कोशिश कर रहा है।