मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
08-Feb-2026 10:43 PM
By First Bihar
KATIHAR:कटिहार की फिजाओं में मोहब्बत उस वक्त कीचड़ में लथपथ हो गई, जब जेल गेट के पास एक प्रेमी जोड़े के बीच अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। वजह क्या थी, यह अब भी रहस्य है, लेकिन इतना तय है कि प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लड़के से किसी बात को लेकर लड़की काफी गुस्से में थी, फिर क्या था गुस्से में लाल प्रेमिका ने प्रेमी के हाथ से iPhone छीन लिया और उसे गंदे नाले में फेंक दिया।
वहां खड़े लोग भी लड़की के ऐसा करने से हैरान रह गये। सोचने को मजबूर हो गये कि इतना महंगा फोन लड़की ने नाले में क्यों फेंक दिया। आखिर माजरा क्या है, लोग अंदाजा लगाने लगे लेकिन किसी को सही कारणों का पता नहीं चल सका। खैर महंगे iPhone को नाले के गंदे पानी में जाते देख प्रेमी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। इज्जत जाए तो जाए, लेकिन iPhone नहीं जाना चाहिए।
बस फिर क्या था युवक ने ना कपड़ों की परवाह की और ना ही भीड़ की। उसने शर्ट उतारी और सीधा कीचड़ भरे नाले में छलांग लगा दी। तमाशबीन बनी भीड़ मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगी, जबकि यह ‘इश्क़ का योद्धा’नाले के काले पानी में अपने कीमती फोन की तलाश में हाथ-पैर मारता रहा। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार किस्मत ने साथ दिया और iPhone मिल गया जिसे उसने कीचड़ भरे पानी से बाहर निकाला।
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब प्रेमी कीचड़ में सना हुआ नाले से बाहर निकला। यह दृश्य देखकर प्रेमिका का गुस्सा बर्फ की तरह पिघल गया। जिन हाथों ने फोन नाले में फेंका था, वही हाथ अब उसके सिर पर प्यार से फेरने लगी। प्रेमिका खुद उसे पास के चापाकल (हैंडपंप) तक ले गई और उसके हाथ-पैर धुलवाए, शरीर से कीचड़ साफ कराया।
यह नज़ारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सफाई अभियान पूरा होने के बाद प्रेमी ने राहत की सांस ली, प्रेमिका को स्कूटी पर बैठाया और दोनों बिना किसी शिकवे-शिकायत के वहां से रवाना हो गए। भीड़ वायरल वीडियो बनाने की सोचती ही रह गई और प्रेमी जोड़ा आंखों से ओझल हो गया।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट