मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
19-Feb-2026 10:27 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हफला गंज में बच्चा चोरी की अफवाह ने आधी रात को हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक बुजुर्ग महिला को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार के कटिहार मे अफवाहें जब जुनून बन जाएं, तो इंसान हैवानियत पर उतर आता है। कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफला गंज गांव में देखने को मिला। यहाँ आधी रात को घूम रही एक बेबस बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने 'बच्चा चोर' समझ लिया और फिर शुरू हुआ इंसाफ के नाम पर कानून की धज्जियां उड़ाने का खेल।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात यह बुजुर्ग महिला गांव की गलियों में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। बस, फिर क्या था? किसी ने शोर मचाया और देखते ही देखते पूरा गांव सुलग उठा। ग्रामीणों ने महिला को घेर लिया और उस पर बच्चा चोरी का आरोप मढ़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ के बीच महिला अपनी बेगुनाही की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, तो ग्रामीणों का गुस्सा खाकी पर ही उतर आया। भीड़ पुलिस की गाड़ी रोकने लगी और महिला को सौंपने की जिद पर अड़ गई। माहौल इतना तनावपूर्ण था कि जरा सी चूक बड़ी अनहोनी कर सकती थी, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाई और जान हथेली पर रखकर महिला को भीड़ से बाहर निकाला।
इस पूरी बर्बरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कानून को ताक पर रखकर एक निहत्थी महिला पर भीड़ टूट पड़ी है। पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट