KATIHAR: कटिहार के हवाई अड्डा इलाके में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। घटना नगर निगम के वार्ड संख्या 41 की है, जहां बबलू मिश्रा के घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।


स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।


अग्निशमन कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। टीम ने आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।