मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी मिलावट; दूध से लेकर पनीर तक नकली मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी मिलावट; दूध से लेकर पनीर तक नकली खान सर ने क्यों ठुकराया 107 करोड़ का ऑफर? कपिल शर्मा शो में खुद बताई वजह, जानिए बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत अब कोर्ट के चक्कर खत्म! सिर्फ एक फोन कॉल पर पाएं कानूनी मदद, जानें आसान तरीका Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल बिहार में इस जगह होने वाला है बड़ा बदलाव: अब सिर्फ देशी नहीं, विदेशी खाने का भी मिलेगा स्वाद! दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान
02-Mar-2026 11:54 AM
By SONU
Bihar Crime News: कटिहार में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरारी थाना पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कदम संभावित उपद्रव, आपसी विवाद और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है।
थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जो पूर्व में मारपीट, विवाद, आपराधिक गतिविधियों या सामाजिक तनाव की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
इन सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत नोटिस जारी कर उन्हें आगामी 03 मार्च 2026 को थाना में उपस्थित होकर हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा जारी नोटिस को लेकर क्षेत्र में हलचल है। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि त्योहार खुशी और भाईचारे का प्रतीक है, ऐसे में असामाजिक तत्वों पर पहले से नजर रखना आवश्यक है।
बरारी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का दावा है कि होली के दौरान गश्ती दल, क्विक रिस्पांस टीम और विशेष निगरानी व्यवस्था सक्रिय रहेगी, जिससे क्षेत्र में पूर्ण शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।