KATIHAR: कटिहार के कुमारीपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC)इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय एएनएम की कथित वसूली और दबंगई को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि यहां तैनात एएनएम सुलोचना गर्भवती महिलाओं से डिलीवरी के नाम पर 5,000 से 10,000 रुपये तक की अवैध वसूली करती हैं।
मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय युवक ने अस्पताल में चल रही इस कथित वसूली का वीडियो बनाने की कोशिश की। वीडियो बनाते देख एएनएम सुलोचना भड़क गईं और मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए युवक को चप्पल लेकर दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ने लगीं। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय एएनएम ने सरकारी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसे सच दबाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
एक ओर जहां गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामले स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट
कटिहार : नर्स की ‘वसूली’ और ‘दबंगई’ का वीडियो वायरल: भ्रष्टाचार की हद: अस्पताल में एएनएम की दबंगई, पैसे भी मांगे और वीडियो बना रहे युवक पर चप्पल लेकर टूट पड़ीं।#BiharNews #ViralVideo #Corruption #HealthDepartment #BreakingNews pic.twitter.com/hKlJ7UgxD6
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 30, 2026