चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
27-Feb-2025 11:24 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने बीच सड़क एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की है। मामला कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक आदिवासी युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सेमली प्रखंड की बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ जमकर पीटा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने युवक को सड़क पर गिराकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मामला बीते बुधवार (26 फरवरी) का बताया जा रहा है।
इस पूरे मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक ने कोई अपराध नहीं किया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे पीटा। पुलिसकर्मी ने बेरहमी से आदिवासी युवक को जमीन पर पटककर लगातार उसकी पिटाई की। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के पुलिस के इस क्रूर व्यवहार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने तुरंत इसपर कार्रवाई की। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कटिहार एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
वहीं इस मामले को लेकर RJD ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर पोस्ट कर आरजेडी ने लिखा, "बिहार के हर जिले में अफ़सरशाही और धन-उगाही चरम पर है। हर दिन बिहार भर से लगातार ऐसे वीडियो, फोटो इत्यादि आते रहते हैं। किसी भी अपराध के लिए दोषी को सजा कोर्ट देती है। बिहार पुलिस को ये हक किसने दिया कि वो सड़क पर इस तरह सुला के डंडों से मारपीट करें? सीएम नीतीश कुमार ने अफसरों के दम पर सरकार चलाई है और बदले में उन्हें लूट-खसोट, वसूली, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की खुली छूट दे रखी है।"