सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Apr-2025 08:47 PM
By First Bihar
Bihar News: कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के जारलाही दियारा में जनवरी के महीने में दो गैंग में जबरदस्त गोलिबारी हुई थी, जिसको लेकर वहां के किसानो द्वारा गिरोह के सरगना विपिन यादव के खिलाफ कुर्सेला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था, इसके बाद कटिहार पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से लगातार इस कुख्यात विपिन यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही थी, पुलिस को अपने अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि अपराधी विपिन यादव लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में एक मंदिर में रह रहा है.
जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने वहां से विपिन यादव को गिरफ्तार किया, इस दौरान किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगने दी गई कि कटिहार पुलिस इस तरह की कोई कार्रवाई करने जा रही है. गिरफ्तार विपिन यादव की निशानदेही पर गैंगवार में प्रयोग किए गए हथियार भी पुलिस ने कटरिया के दियारा से बरामद कर लिया है.
बताते चलें कि पूर्व में विपिन यादव गिरोह के अन्य कई अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, कटिहार एसपी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि विपिन यादव दियारा इलाके का कुख्यात अपराधी था, जो किसानो से लेवी तो वसूलता ही था पर इसके साथ-साथ वह दियारा इलाके के किसानो की फसल पर भी बुरी नजर रखता था, इसकी गिरफ़्तारी से दियारा इलाके के किसानो के साथ-साथ पुलिस महकमें ने भी राहत की सांस ली हैं, बताया जाता है कि विपिन यादव के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी के लगभग दर्ज़नो मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट