ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / katihar-news / Bihar News : तीन अज्ञात बदमाशों ने की सरकारी विद्यालय की शिक्षिका पर...

Bihar News : तीन अज्ञात बदमाशों ने की सरकारी विद्यालय की शिक्षिका पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के बाद इलाके में मची सनसनी

Bihar News : इस घटना में शिक्षिका को पीठ में गोली लगी है और वह फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, वहीं बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए हैं.

02-Apr-2025 03:39 PM

By First Bihar

Bihar News : पूर्णिया-सौनाली मुख्य पथ अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र के चांदपुर बभनगांव के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने एक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका को गोली मार दी और फिर वहां से फरार हो गए। शिक्षिका को एक गोली पीठ में लगी हैं, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उसे दो गोली मारी गई थी. हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से मात्र एक खोखा बरामद हुआ। 


इस गोली कांड की घटना से बभनगांव में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका के पति द्वारा शिक्षिका सोनी भारती को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया. फिलहाल वह पूर्णिया के हायर सेंटर अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार यह शिक्षिका गेठौरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौड़ा पश्चिम में पदस्थापित थी। 


सूचना प्राप्त होने के बाद कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के पड़ताल में जुट गई है। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि सोनी भारती लगभग रोजाना कटिहार से बाहर आना जाना करती थी. वहां जाकर हम लोग पहले पूरी जानकारी जुटाएंगे, उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। बताते चलें कि कटिहार की इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है, पुलिस शिक्षिका के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।


सोनू चौधरी की रिपोर्ट