ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Bihar News: अवैध संबंध की गजब कहानी: रात के अंधेरे में शादीशुदा बहन...

Bihar News: अवैध संबंध की गजब कहानी: रात के अंधेरे में शादीशुदा बहन से मिलने पहुंचा भाई, डर के कारण संदूक में जा छिपा, फिर क्या हुआ जानिये?...

मामला सामने आने के बाद बारसोई थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई-बहन के बीच पिछले 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बहन के घर में आज घुसते ग्रामीणों ने देख लिया था।

28-Feb-2025 09:05 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के का अपनी शादीशुदा बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब रात में लड़का बहन के कमरे में पहुंचा तब इस बात की जानकारी गांव वालों को हो गयी। उन्होंने लड़के को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और बंधक बना लिया।


कैसे पकड़े गए दोनों?

घटना कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग लड़का अपनी मौसेरी बहन सितारा खातून के घर उससे मिलने आया हुआ था। महिला पहले से शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां है। देर रात जब दोनों एक ही कमरे में थे, तब गांव वालों को शक हुआ। 


उन्होंने दरवाजे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जब महिला घबराई, तो मामला उजागर हो गया। बहन के घर के संदूक में युवक डर से छिप गया था जिसे घरवालों ने बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी। नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते हैं।


गांववालों ने बंधक बनाकर पीटा, पिता से मांगे 1 लाख रुपये

गांववालों ने नाबालिग लड़के को पकड़ लिया और उसे गुरुवार शाम तक बंधक बनाकर रखा। जब लड़के के परिजन उसे छुड़ाने पहुंचे, तो गांववालों ने उसके पिता से 1 लाख रुपये की मांग कर दी।


परिजनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद लड़के के परिजनों ने गांववालों के इस रवैये पर नाराजगी जताई और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।


रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार

यह घटना समाज के लिए चौंकाने वाली और शर्मनाक है। रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए इस तरह का प्रेम-प्रसंग समाज में गलत संदेश देता है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फिलहाल, पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। जिसे सुनकर लोग भी हैरान हैं।