बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
22-Jul-2025 03:36 PM
By SONU
Bihar News: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई पंचायत अंतर्गत पवई चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर दिया। दो घंटे तक लगे इस भीषण जाम के कारण एक से दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल वैन, एंबुलेंस, ट्रक और यात्री बसें घंटों जाम में फंसी रहीं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हुई।
मृतका की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी फुचूल शाह की 35 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। उनके पीछे दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा थाना के साथ कोलासी, पोठिया और फलका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटवाकर यातायात सामान्य किया।
घटना की जानकारी पर कटिहार के डीडीसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित भीड़ को देखकर बिना संवाद किए ही लौट गए, जिससे लोगों में और नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिस कार से दुर्घटना हुई, वह यूनियन बैंक के एक कर्मी की बताई जा रही है। हादसे के बाद कार सवार सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।