दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Sep-2025 03:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के कटिहार में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स बुरी तरह से झुलस गया। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग अपने मवेशियो को चरा रहे थे। घटना एनएच 31 के पास स्थित कबीर मठ की है।
मृतकों की पहचान दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव निवासी 55 वर्षीय अखिलेश मंडल, 70 वर्षीय गोपी प्रसाद मंडल और 68 साल के धीर नारायण मंडल के रूप में हुई है। गोपी मंडल और धीर नारायण सगे भाई थे औऱ मवेशियों को चराने कबीर मठ गए थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए चारों चरवाहे सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े ते, तभी ठनका गिरा और इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन-फानन- में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।