ब्रेकिंग न्यूज़

Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

Home / bihar / कार्तिक पूर्णिमा आज, पटना समेत देशभर में पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे...

कार्तिक पूर्णिमा आज, पटना समेत देशभर में पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालु

12-Nov-2019 07:21 AM

PATNA : आज कार्तिक पूर्णिमा है। देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। पटना के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र स्नान के बाद पूजा अर्चना कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। 


कार्तिक पूर्णिमा के साथ-साथ आज सिक्खों के धर्मगुरु गुरु नानक देव जी का जन्मदिन भी है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान काफी फलदायक माना जाता है। 


कार्तिक पूर्णिमा स्नान को समस्त कष्टों का नाश करने वाला माना गया है। इस दिन दान करने से लोगों का ग्रह दोष भी दूर होता है, ऐसी मान्यता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस प्रयाग में एक लाख साल तक तपस्या के बाद दीर्घायु होने का वरदान हासिल किया था, लेकिन अहंकार में उसने देवताओं को ही परेशान करना शुरू कर दिया। त्रिपुरासुर से आतंकित देवताओं को भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुक्ति दिलाई थी।