BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
11-Mar-2021 08:25 AM
PATNA : फरवरी महीने में रिकॉर्ड गर्मी का सामना कर चुके राजधानी पटना के लोगों को एक बार फिर बदला हुआ मौसम देखने को मिलेगा। राज्य में अगले दो दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में लगातार नमी की मात्रा में वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक के चक्रवात क्षेत्र का बनना है और पिछले 72 घंटों में नमी वाली पूर्वी हवाओं और दक्षिणी पूर्वी हवाओं का प्रवाह हो रहा है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी और पूर्वी भागों में सुबह के वक्त हल्के स्तर के कोहरा देखने को मिला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा है जबकि बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 मार्च को उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के साथ साथ दक्षिण पूर्व बिहार में एक दो जगह पर बारिश की संभावना है। बिजली गरज के साथ बारिश होगी।
पटना में लगातार तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मार्च के शुरुआती हफ्ते में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग भी यह मानकर चल रहा है कि इस बार गर्मी लोगों को ज्यादा सताएगी।