दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या
06-Jan-2025 04:10 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी की गयी। जिसके विरोध में परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। लाठी डंडा और गंडासा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, स्वर्गीय रामवृक्ष राम का 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र, जय राम का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि और स्वर्गीय रामबृक्ष का 67 वर्षीय पुत्र जगदीश राम बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बुचुन राम का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शिव जतन राम का 65 वर्षीय शिव पुत्र बुचून राम और भीम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा भभुआ थाने को घटना की जानकारी दी गई है । घायल जितेंद्र कुमार ने बताया उनकी नतिनी शाम में शौच करने गई थी तभी उसके साथ छेड़खानी की गयी। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।