ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / kaimur-news / Bihar News: कैमूर के ‘बेरहम’ दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही...

Bihar News: कैमूर के ‘बेरहम’ दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन, जानवरों की तरह की थी युवक की पिटाई

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने एक व्यक्ति को मोहनिया के एएसआई ने बाल पकड़ कर डंडे से बेरहमी से पीटा था. वीडियो वायरल होते ही एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.

01-Apr-2025 02:35 PM

By First Bihar

Bihar News: कैमूर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक दारोगा युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटता दिख रहा है। आरजेडी ने वीडियो को शेयर कर सरकार पर हमला बोला था। पुलिस पिटाई का वीडियो वायरल होते ही कैमूर एसपी ने आरोपी दारोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है।


दरअसल, कैमूर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास एनएच 19 पर डायल 112 की पुलिस एक व्यक्ति को बाल पकड़ कर बेरहमी से डंडे से पिटाई कर रही है और फिर जीप में डालकर डंडे से धकेल रही है। कहा जा रहा है कि युवक ट्रक चालक है और पैसे नहीं देने पर पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।


वायरल वीडियो कब का है यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन वीडियो वायरल होते ही कैमूर एसपी पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पिटाई करने वाले मोहनिया थाना के एएसआई प्रभात कुमार को सस्पेंड कर दिया है और उस दौरान वहां मौजूद रहे दो होमगार्ड को कर्तव्य से वंचित करने के लिए डीएम को आवेदन पुलिस लिख रही है।


कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि आज सुबह ही एक वीडियो वायरल होने और वायरल वीडियो में पुलिस का एक व्यक्ति को पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है, जो पुलिस के छवि के प्रति बिल्कुल गलत है। तत्काल एएसआई प्रभात कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 


उन्होंने बताया कि मामले में शामिल दो होमगार्ड के जवान को भी कर्तव्य से वंचित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। पूरे मामले की जांच एसडीपीओ मोहनिया से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में जैसा आएगा उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई कर जानकारी दी जाएगी।