बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
03-Feb-2026 04:07 PM
By RANJAN
KAIMUR: पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने 48 घंटे बाद गिरफ्तार किया है। पत्नी की लाश लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे में ढेर में फेंक कर पति फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कैमूर जिले के सोनहन थाने की पुलिस ने रोहतास जिले की डेहरी में पत्नी की हत्या कर फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कयामुद्दीन शेख मंसूरी, निवासी जक्की बिगहा गांव (डीहरी थाना क्षेत्र), रोहतास जिला है। उसने एक फरवरी 2026 को अपनी पत्नी की हत्या की और शव को लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।
मृतका के परिजनों ने शुरू से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी कैमूर जिले के रास्ते वाहन में छिपकर भाग रहा था। सोनहन पुलिस द्वारा बेलांव मोड़ पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ा।
पूछताछ में वह बार-बार गलत नाम-पता बताता रहा, लेकिन सख्ती पर उसने अपनी असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई और पत्नी हत्या की वारदात कबूल की। पत्नी से अनबन के कारण उसकी हत्या की बात स्वीकार किया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस गिरफ्तारी से हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।