ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / kaimur-news / Road Accident: NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर, डेढ़ घंटे की मशक्कत...

Road Accident: NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को निकाला

Road Accident: कैमूर के NH-19 पर चार वाहनों की भीषण टक्कर में बालू लदा ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

26-Jul-2025 09:30 AM

By First Bihar

Road Accident: कैमूर के NH-19 पर दुर्गावती थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह चार वाहनों की भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NHAI और पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला है। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुलहड़िया मोड़ के पास NH-19 पर हुई। मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद मैजिक को घसीटते हुए यह ट्रक आगे खड़े लोहा लदे ट्रक से जा टकराया, जिससे लोहा लदा ट्रक अपने आगे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। इस तरह चार वाहनों की टक्कर में बालू लदे ट्रक का चालक अपनी गाड़ी में फंस गया।


जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और NHAI को सूचना दी। ग्रामीणों ने चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NHAI की टीम क्रेन लेकर पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भरहुआ गांव निवासी बीरबल कुमार (45 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती में भर्ती कराया गया है। चालक ने बताया कि नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।


NHAI के रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी लोकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और फंसे चालक को निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्गावती थाना के सब-इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण