ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / kaimur-news / Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से...

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनियां में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मायके से लौट रही भाभी और देवर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

10-Aug-2025 06:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के कैमूर के मोहनियां में रक्षाबंधन के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा चांद नहर पथ पर पिपरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय ऋषिकेश राय और 30 वर्षीय लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है।


परिवार वालों के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर लक्ष्मीना देवी अपने छोटे देवर ऋषिकेश राय के साथ अपने मायके धड़हर गांव राखी बांधने गई थीं। राखी बंधवाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चांद नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे बाइक समेत नहर में गिर गए।


स्थानीय लोगों ने जब तक कुछ समझा, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जैसे ही दोनों के शव गांव लाए गए, परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, लेकिन हादसे का ग़म पूरे गांव पर छाया रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।