ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: कैमूर के भभुआ प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

13-Mar-2026 08:26 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: बिहार सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हो, लेकिन कुछ शिक्षक अपनी लापरवाही से व्यवस्था को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईया का है, जहां एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। वीडियो में उनके सहयोगी शिक्षक उनसे उनके घर का नंबर पूछते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान संबंधित शिक्षक कभी हंसते तो कभी रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में एक शिक्षक शराब के नशे में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक अन्य शिक्षक डांस गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है और स्थापना डीपीओ को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।