ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / kaimur-news / Kaimur Accident: 2 बाइक की सीधी टक्कर में 1 की मौत, दूसरे...

Kaimur Accident: 2 बाइक की सीधी टक्कर में 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, दवा खरीदने के लिए घर से निकले थे

कैमूर के रामगढ़ में दो बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। 32 टांके लगाने के बाद डॉक्टर ने उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

26-Jan-2025 05:55 PM

By RANJAN

Kaimur Accident News: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैत्रा बाबा के पास की है जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। मृतक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के केनारखुर्द गांव निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल भी चेनारी थाना क्षेत्र के केनारखुर्द गांव के ही रहने वाले रविंद्र सिंह हैं। घायल रविन्द्र सिंह को 32 टांके लगाने पड़े है। 


ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया चेनारी थाना के केनारे खुर्द गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह और विजय सिंह बाइक पर सवार होकर कैमूर जिले के रामगढ़ दवा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैत्रा बाबा के पास पहुंचे उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। 


जिसमें पुखराज सिंह के बेटे विजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रविंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए। घायल रविंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां 32 टांका लगाना पड़ा। अभी उनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मृतक विजय सिंह के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।