25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
22-Jan-2025 11:22 AM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार कि सत्ता में काबिज जदयू के लिए बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जदयू के एक पूर्व विधायक का निधन हो गया है। दरअसल कैमूर जिले के भभुआ से तीन बार विधायक रह चुके जदयू नेता डाक्टर प्रमोद सिंह का बीती रात बीमारी के कारण निधन हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों के साथ कैमूर में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। वही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह उनके आवास पर पहुंचे हुवे थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी बीच उनको ठंडी लग गई। उसमें और तबियत बिगड़ गई। वह अपने को दिखाने के लिए अस्पताल जी रहे थे तभी बीच रास्ते में अधिक तबियत बिगड़ जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी देते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा डॉ प्रमोद सिंह जदयू नेता थे। तीन बार भभुआ विधानसभा से विधायक रह चुके थे। वह पार्टी से ऊपर उठकर भी आम जनमानस के लिए हर क्षेत्र में सहयोग करते थे। उनके निधन हो जाने से सभी राजनीतिक गलियारे और जिले में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री जी ने भी परिजनों से बात किया है। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।