दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Nov-2025 09:47 AM
By First Bihar
Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पूर्व एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चमराहा गांव निवासी मुसाफिर खरवार के 40 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार खरवार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार दीपक अपनी मां का इलाज कराने चंदौली गए थे। दो दिन पहले मां का एक्सीडेंट हुआ था। इलाज के बाद वह कुछ सामान लेने अपने गांव शिवसागर स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। शव की शिनाख्त हो चुकी है। जीआरपी थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। शव की पहचान हो गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा।
रिपोर्टर: रंजन