Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर
10-Mar-2026 11:42 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एकसाथ दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्रों, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह दोनों भाई अपने घर से रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। सुबह कोहरा अत्यधिक होने के कारण उन्हें ट्रैक पर आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं मिल सका और वे उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ और शोर सुनकर जब वे ट्रैक पर पहुंचे, तब तक सब खत्म हो चुका था। दोनों भाई अपने चार भाइयों में दूसरे और तीसरे स्थान पर थे और गांव में ही ठेला लगाकर अंडा बेचते थे, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था।
सूचना मिलते ही भभुआ रोड आरपीएफ के एस.के. पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।