ब्रेकिंग न्यूज़

सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस

बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या हुई, जिसमें अपराधियों ने विष्णु कांत मिश्रा को उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरो

15-Mar-2026 06:02 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान 55 वर्षीय विष्णु कांत मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए ऑटो में बैठा रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में विष्णु कांत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।


पत्नी के सामने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, विष्णु कांत मिश्रा अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने की तैयारी कर रहे थे। दरअसल, उनकी पत्नी के पिता का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद वह उन्हें मायके भेजने के लिए गांव से ऑटो में बैठा रहे थे। इसी दौरान अचानक आरोपी वहां पहुंच गया और बिना किसी चेतावनी के उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।


सबसे दर्दनाक बात यह रही कि यह पूरी घटना उनकी पत्नी के सामने ही हुई। अचानक हुई फायरिंग से वहां मौजूद लोग भी घबरा गए और जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।


तीन गोलियां लगने की बात

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विष्णु कांत मिश्रा को करीब तीन गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि एक गोली उनके गाल में, दूसरी सीने में और तीसरी गोली पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने इस हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका आरोप है कि गांव के ही अमित कुमार दुबे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का कहना है कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश के तहत की गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।


मामले को लेकर मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला गांव में विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अमित कुमार दुबे बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसडीपीओ ने बताया कि विष्णु कांत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें कितनी गोलियां लगी थीं और मौत का सटीक कारण क्या है।


दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।