ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / kaimur-news / BIHAR: पुलिस के एक जवान ने खुद को मारी गोली, भभुआ पुलिस लाईन...

BIHAR: पुलिस के एक जवान ने खुद को मारी गोली, भभुआ पुलिस लाईन में मचा हड़कंप

16-Jun-2025 09:49 PM

By First Bihar

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना के बाद भभुआ पुलिस लाईन में हड़कंप मच गया। बिहार पुलिस के जवान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। सिर में गोली मारने के बाद जवान मौके पर गिर गया जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए जवान को बनारस रेफर किया गया। 


घायल जवान की पहचान जमुई निवासी 24 वर्षीय अमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 2022 में अमलेश ने कैमूर में योगदान किया था। भभुआ दंगा नियंत्रण कक्ष में उसकी ड्यूटी लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस कर्मी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से अन्य पुलिस कर्मी भी हैरान हैं। उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि अमलेश ने आखिर खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की? भभुआ पुलिस लाईन सहित अन्य इलाकों में इस घटना की चर्चा हो रही है। घटना की सूचना अमलेश के परिजनों को दे दी गयी है। 


घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि गंभीर हालत में अमलेश को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। पुलिस के जवान अमलेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बरामद हथियार और मोबाइल की जांच की जा रही है।