gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
24-Dec-2020 07:34 AM
PATNA : स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार से कामकाज ठप करने वाले जूनियर डॉक्टर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है. जूनियर डॉक्टर्स सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और इसी के लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है. जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण बिहार में स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है. सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीज परेशान हैं और पीएमसीएच समेत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन टालने पड़े हैं.
जूनियर डॉक्टर्स के साथ हुई पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. दरअसल साल 2017 में सरकार की तरफ से यह आदेश जारी किया गया था कि हर 3 साल पर जूनियर डॉक्टरों और इंटर के स्टाइपेंड में इंक्रीमेंट किया जाएगा, लेकिन जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड में वृद्धि नहीं की गई. अब जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे. जूनियर डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि मौखिक आश्वासन पर हड़ताल खत्म नहीं होगी. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के मरीजों के इलाज में जिनकी ड्यूटी लगी है, वह काम कर रहे हैं. जेडीए के अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र कुमार और सचिव डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की है.
उधर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से लगातार मरीज हलकान है. सीनियर डॉक्टरों ने इलाज के लिए मोर्चा तो संभाला है लेकिन बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की लिमिट बन चुके जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. पीएमसीएच में हड़ताल की वजह से लगभग 20 ऑपरेशन टालने पड़े हैं, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि 10 ऑपरेशन किए गए. उधर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि वह आज इस मामले में पूरी जानकारी लेंगे.