अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Sep-2023 05:30 PM
By First Bihar
HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां एल्युमिनियम फैक्ट्री बड़ा धमाका हुआ है। इस घमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ और अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। घटना दामोदीह स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री की है।
हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों मजदूरों की पहचाम बिहार के गया जिले के रहने वाले रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हर दिन की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार करने के लिए कंपनी की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया। जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दो अन्य महिला मजदूर भी बेहोश हो गईं हालांकि दोनों अब ठीक बताई जा रही हैं। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, गनीमत की बात रही कि वे धमाके के चपेट में नहीं आए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धमाके की वजह को तलाश कर रही है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।