बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
22-Nov-2020 08:22 AM
PATNA : कोरोना की चपेट में आए जेडीयू के सांसद ललन सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सांसद ललन सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे, लेकिन अब सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. जनता दल यूनाइटेड के लिए यह अच्छी खबर है लेकिन बुरी खबर यह है कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है.
जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह मधुबनी जिले के रहने वाले थे और वह लंबे अरसे से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद महेंद्र प्रसाद सिंह का लगातार इलाज कराया जा रहा था, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई.
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर का अभी भी इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टर सीपी ठाकुर पटना एम्स में भर्ती कराए गए हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. पटना में कोरोना की वजह से शनिवार को कुल 5 लोगों की जान गई है और 20 दिनों में पटना के 89 लोग कोरोना से मारे गए हैं.