जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
28-Nov-2020 11:51 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के तीन करीबी लोगों को गोली मारकर भाग रहे 2 अपराधियों को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. भीड़ दोनों को मार देना चाहती थी. यह घटना गोपालपुर के राजाबाजार की है.
हत्या करने पर उतारू थे लोग
बताया जा रहा है कि पप्पू पांडेय के तीन करीबी की गोली मारी. जिसमें एक की मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद अपराधी भागने लगे. गांव के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर दो अपराधियों को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से दोनों को बचा लिया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
एक की मौत, 2 घायल
जेडीयू विधायक और बाहुबली पप्पू पांडेय के तीन करीबी लोगों को अपराधियों ने गोली मार दिया है. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. यह घटना गोपालपुर के राजापुर बाजार की है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है. इस घटना में देवेंद्र पांडेय की मौत हो गई है.