ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बेलगाम ट्रक ने एक साथ 3 वाहनों को मारी टक्कर, स्कूल...

Bihar News: बेलगाम ट्रक ने एक साथ 3 वाहनों को मारी टक्कर, स्कूल बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल

तेज रफ्तार से आ रही बालू लदे ट्रक ने एक साथ तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। जमुई के टैलेंट सौर इंटरनेशनल स्कूल बस में भी टक्कर मारी। बस में 14 बच्चे सवार थे। जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।

12-Feb-2025 06:51 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: मारने वाला से बड़ा बचाने वाला होता है जमुई में यह कहावत सच साबित हो गया। दरअसल जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कोहबरबा झाझा मुख्य मार्ग के सौनदीपी मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने पहले सड़क किनारे ट्रैक्टर और फ़िर टैलेंट सौर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूल बस में कुल 14 बच्चे सवार थे जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। 



जिससे स्कूल बस और ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी भयावह थी कि बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सोलर प्लांट पर काम करने वाले ट्रैक्टर चालक मोहम्मद सलमान ने बताया कि हमारी ट्रैक्टर काम खत्म होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी। झाझा की ओर से आ रही बालू लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले मेरे ट्रैक्टर में उसके बाद बच्चों से भरा स्कूल बस में और फिर एक बाइक में टक्कर मार दी उसके बाद ट्रक चालक मौके से भागने लगा। 



जिसे ग्रामीणों ने खेदड़ दिया जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्कूली बस पर 30 से 40 बच्चे सवार थे। कई बच्चे को गंभीर चोटें आई है जबकि कई को हल्की चोटें लगी है। जिसे ग्रामीणों के मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कूल संचालक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल बस स्कूली बच्चों को डोमामहर्डर गांव की ओर छोड़ने के लिए जा रही थी। इसके बाद झाझा की ओर से आ रही बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सोनदीपी गांव के पास टक्कर मार दी है। इस घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। सभी को इलाज़ के बाद घर पहुंचा दिया गया।