Bihar News: पिता की मौत पर 12 दिनों तक मातम और 13वीं को जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मलयपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बेशर्म बेटों ने पिता की मौत का जश्न मनाकर सामाजिक मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला मलयपुर थाना क्षेत्र के तांती टोला गांव का है। जहां एक बेटे ने अपने पिता के श्राद्धकर्म में अश्लीलता की सारी हदें पार कर, लौंडा नाच का आयोजन करवाया। 5 अप्रैल की रात को मलयपुर गांव निवासी बेनी तांती के श्राद्ध के दिन शनिवार की रात लौंडा नाच का आयोजन करवाया गया था। जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग इस डांस का आनंद ले रहे हैं। वहीं घर के कई सदस्य भी स्टेज पर चढ़कर डांस करते दिख रहे हैं। अश्लील गानों पर लोग ठुमक रहे हैं। वहीं बेटा डांस कर रहे लोगों पर पैसा लूटा रहा है।
बता दें कि मलयपुर बस्ती गांव निवासी बेनी तांती भुट्टा बेचकर अपना जीवन यापन चलाते थे। उनकी मौत हो जाने के बाद 13वीं पर उनके बेटों ने लौंडा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके पुत्र शंभु तांती और पिंटू तांती तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं वहीं तीसरा पुत्र संजीत जमुई में मजदूरी करता है जबकि चौथा बेटा सुटक तांती कोलकता में रहता है।