दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Nov-2025 02:51 PM
By First Bihar
KODERMA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है, जहां बिहार के एक युवक को जीआरपी ने 40 लाख कैश के साथ पकड़ा है। गया-धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। युवक बैग में भारी भरकम कैश लेकर कोलकाता जा रहा था। तभी इस बात की गुप्त सूचना किसी ने जीआरपी को दे दी।
जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़े युवक को बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से बरामद बैग से 40 लाख कैश बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान जमुई के सिकंदरा निवासी सुनील वर्णवाल के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ में युवक ने बताया कि सोने-चांदी के व्यापार के लिए गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता लेकर जा रहा था। जीआरपी ने अमित कुमार से इस बड़ी रकम के संबंध में आवश्यक कागजात पेश करने को कहा। इस पर युवक ने कागजात प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय मांगा।
बुधवार सुबह जब उसे फिर से कागजात लेकर जीआरपी पोस्ट आने को कहा गया, तब भी वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अब जब्त की गयी राशि और युवक को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करेंगे की इतनी बड़ी रकम वो कहां से ला रहे थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कैश का स्त्रोत पता लगाया जाएगा। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।