25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Mar-2026 08:19 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दोनों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियों सवार मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया।
घटना जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग की है जहां रतनपुर के बानाडीह गर्भू स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रहे दो युवतियों को बेलगाम स्कॉर्पियों ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान बुधु सिंह की 18 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी और दिनकर सिंह की 20 वर्षीया बेटी जुगनू के रूप में हुई है। दोनों रतनपुर गांव की रहने वाली थी।
घटना के बाद स्कॉर्पियों सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने दोनों को रौंद दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।