ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / jamui-news / जमुई में गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतारा, धारदार हथियार से गला...

जमुई में गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतारा, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के बाद पति हुआ फरार

जमुई में घरेलू विवाद के चलते पति ने 5 माह की गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

24-Sep-2025 09:14 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा पंचायत अंतर्गत गांधी आश्रम में बुधवार को आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान गांधी आश्रम निवासी मानो रावत की पुत्रवधु सरिता देवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।


घटना की सूचना पर गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतका सरिता देवी और उसके पति शुभम कुमार के बीच पिछले कई महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम करीब चार बजे विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम ने पत्नी को कमरे में बंद कर पहले मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह छत से कूदकर फरार हो गया।


मृतका के भाई सागर कुमार, निवासी कल्याणपुर (थाना जमुई), ने बताया कि वर्ष 2022 में बहन की शादी शुभम कुमार से हुई थी। उनका एक वर्ष का पुत्र राघव कुमार भी है। सागर के अनुसार, शादी के बाद से ही शुभम आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था और आखिरकार बुधवार को उसने उसकी हत्या कर दी।


गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।