Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज
10-Jan-2026 09:40 PM
By First Bihar
जमुई में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 घनफीट अवैध बालू जब्त
JAMUI: जमुई जिले में अवैध खनन और बालू भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नजरी में छापेमारी कर 2100 घनफीट अवैध बालू जब्त की गई है।
इस संबंध में अज्ञात भंडारणकर्ता एवं संबंधित जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान के निर्देशानुसार की गई। छापेमारी दल में शिशुपाल कुमार, खान निरीक्षक, सचिन कुमार, खान निरीक्षक, जमुई तथा लक्ष्मीपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ शामिल थे।
टीम ने ग्राम नजरी में अवैध रूप से भंडारित बालू की पहचान कर उसे विधिवत जब्त किया। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।