बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Jul-2025 12:27 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Road Accident: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोना चौक पर शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के पुत्र अमर साह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अमर साह अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना के लिए मलयपुर के पत्नेश्वर नाथ मंदिर गए थे। पूजा के बाद लौटते समय वह मंदिर के समीप पतोना चौक के पास सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी पत्नी के सामने ही अमर साह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायल अमर साह को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई एवं खैरमा गांव के वार्ड नंबर 1 के मुखिया सिकंदर साह उर्फ मुची ने बताया, "मेरा छोटा भाई पूजा करने पत्नी के साथ मलयपुर के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर गया था। लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।"
परिजनों ने बताया कि अमर साह पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस भी नियमित रूप से चलता था। इस कारण उनकी सेहत पहले से कमजोर थी, जो हादसे के बाद और बिगड़ गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी और परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और वे बार-बार रो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर इकट्ठा होकर मृतक के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
मलयपुर थाना की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के संबंध में अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हादसे के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस से संपर्क करें ताकि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...