बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
13-Dec-2025 08:40 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में कुछ दबंगों ने एक महादलित युवक को नंगा कर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर कड़ाके की ठंड में उसके सभी कपड़े उतरवा दिए और फिर खेत में नंगा कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं।
पीड़ित युवक की पहचान अभिषेक पासवान के रूप में हुई है, जो टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक इंटरमीडिएट का छात्र है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जब वह किसी काम से मनियड्डा गांव गया हुआ था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते मनियड्डा गांव निवासी मोंटी सिंह और उसके सहयोगियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और उनके बहनोई अरुण भारती का संसदीय क्षेत्र है, जिसे सुरक्षित लोकसभा सीट माना जाता है। दोनों नेता अक्सर महादलित समाज की सुरक्षा और सम्मान की बात करते रहे हैं।
मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे गिरफ्तारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर संबंधित प्लेटफॉर्म को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।