ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, दो की...

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने पोते के साथ बाइक पर सवार थे। घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है।

07-Jun-2025 04:00 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवाटांड चौक पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार झाझा प्रखंड के बोडवा गांव निवासी पंकज राणा (पिता - गोविंदा राणा) और उनके चाचा उमेश कुमार (पिता - गोपाल राणा) बाइक से गरही थाना क्षेत्र के चनरवर गांव स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर खैरा प्रखंड के नीमनवदा गांव निवासी वीरेंद्र यादव (उम्र 50 वर्ष) अपने सात वर्षीय पोते गुंजन के साथ सवार थे, से आमने-सामने टक्कर हो गई।


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र यादव की मौत हो गई। वहीं, पंकज राणा और उमेश कुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज डॉ. मृत्युंजय कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।