ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई के कटौना-डाढा नदी पर 6.30 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, आजादी...

जमुई के कटौना-डाढा नदी पर 6.30 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, आजादी के बाद से ही लोग कर रहे थे मांग

जमुई के कटौना-डाढ़ा नदी पर पुल बनाने की मांग आजादी के बाद से की जा रही थी। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब उनकी मांगों को सरकार ने पूरा किया। अब लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

04-Feb-2025 06:51 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में कटौना-डाढा नदी पर 6.30 करोड़ की लागत से नया पुल बनेगा। कटौना-डाढा नदी पर बनने वाले नये पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस पुल की मांग आजादी के बाद से ही की जा रही थी। 


ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता अनंत कुमार के साथ पुल क निरीक्षण करने के दौरान श्रेयसी सिंह ने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में ही क्षेत्र की इस पुरानी और महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही हूं। केंद्र और राज्य सरकार से सहयोग लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हूं।  


जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने आगे कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 6.30 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल की लंबाई 96 मीटर होगी। इसके साथ कटौना की ओर से 150 फीट का अप्रोच पथ और डाढा की ओर से 100 मीटर का निर्माण किया जाएगा। सहायक अभियंता अनंत कुमार ने बताया कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय जाने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी कम करनी होगी।  


विधायक ने कहा कि तीन पुल और कई सड़कों का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस पुल का निर्माण विधानसभा चुनाव से पहले पूरा होने की उम्मीद है। वही पुल के निर्माण की इस पहल के लिए ग्रामीणों ने विधायक श्रेयसी सिंह को धन्यवाद दिया। कहा कि इससे यह साफ होता है कि विधायक क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। पुल बनने से ग्रामीणों की बड़ी मांग पूरी होगी। यह मांग आजादी के बाद से लगातार हो रही थी। जिसे बिहार सरकार ने पूरा किया है।