JAMUI: जमुई जिले के चकाई प्रखंड में 4000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल फैक्ट्री का शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह मौजूद रहीं।
अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग का जाल बिछ रहा है, और जमुई में भी उद्योग का जाल बिछेगा। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बिहार के जमुई स्थित चकाई में बन रहा है, जो मार्च 2027 तक चालू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि जमुई जैसे सीमांत जिले में भी बड़े उद्योग लगें ताकि पलायन रुके और युवाओं को यहीं रोजगार मिले। इस प्लांट से 5000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
वहीं उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि जमुई में उद्योग के लिए बेहतर माहौल है और सरकार हर निवेशक को पूरी मदद दे रही है।