ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / jamui-news / जमुई बनेगा बिहार का एनर्जी गेम-चेंजर: 75 MW मेगा सोलर प्रोजेक्ट से 80...

जमुई बनेगा बिहार का एनर्जी गेम-चेंजर: 75 MW मेगा सोलर प्रोजेक्ट से 80 हजार घरों को मिलेगी बिजली

जमुई में 75 MW मेगा सोलर प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने वाला है। सरकार की नई ऊर्जा नीति से 70–80 हजार घरों तक क्वालिटी बिजली पहुँचेगी और 100 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ऊर्जा विभाग ने जमुई को बिहार का नया सोलर हब बनाने के लिए विशेष टीम गठित की है।

11-Dec-2025 05:40 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नवनिर्वाचित सरकार प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार के जमुई जिले को एक नए सोलर एनर्जी हब के रूप में विकसित करने की योजना को गति दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए ऊर्जा विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है।


ऊर्जा विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल के अनुसार, जमुई में प्रस्तावित सौर ऊर्जा पार्क न केवल बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा। उनका कहना है कि यह परियोजना बिहार को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाएगी और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


70-80 हजार घरों तक पहुंचेगी क्वालिटी बिजली

विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के इस जनकल्याणकारी प्लान से बिहार के कई जिलों में 70-80 हजार घरों में हाई क्वालिटी बिजली दी जायेगी। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। नीतीश सरकार में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से उभरते बिहार को नया आयाम मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रीन इनर्जी कांसेप्ट को बढ़ावा भी दिया जायेगा। 


75 मेगावाट क्षमता, जनवरी से शुरू होगा निर्माण कार्य

सूत्रों के अनुसार, जमुई जिले के मोहनपुर में प्रस्तावित इस मेगा सोलर प्लांट का निर्माण किया जाना है। ऊर्जा विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल ने बताया कि प्लांट की क्षमता 75 मेगावाट निर्धारित की गई है। परियोजना से जुड़े विभागीय अनुमोदन और प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उम्मीद है कि जनवरी माह से इस महत्वाकांक्षी सौर परियोजना का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।