दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Nov-2025 09:56 PM
By First Bihar
JAMUI: चकाई विधानसभा में फिर बदलाव हुआ है। राजद की सावित्री देवी ने सुमित कुमार सिंह को 12,665 वोटों से हरा दिया है। जमुई जिले की चकाई विधानसभा सीट बिहार की सबसे दिलचस्प और चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यहां पिछले 35 वर्षों से कोई भी विधायक लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं कर पाया है। 1962 से अब तक हुए 15 चुनावों में से 13 बार सत्ता दो परिवारों श्री कृष्णा सिंह और फाल्गुनी प्रसाद यादव के बीच अदल-बदल होती रही है।
2010 में श्री कृष्णा सिंह की तीसरी पीढ़ी के सुमित कुमार सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि 2015 में यादव परिवार की सावित्री देवी पहली महिला विधायक बनीं। 2020 में सुमित कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वापसी करते हुए सावित्री देवी को मात्र 581 वोट से मात दी।
2025 में फिर बदला चकाई का रुख
2025 के चुनाव में चकाई सीट इस बार महागठबंधन के खाते में गई। राजद प्रत्याशी सावित्री देवी ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी एवं मंत्री सुमित कुमार सिंह को हराते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।
सावित्री देवी (राजद): 80,275 वोट
सुमित कुमार सिंह (जदयू): 67,310 वोट
इस प्रकार सावित्री देवी ने 12,665 मतों से शानदार विजय हासिल की। जीत के बाद सावित्री देवी ने चकाई की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेंगी और क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगी।