केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
07-Mar-2025 02:51 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में बारातियों से भरी कार में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। कार में दूल्हे का भाई और रिश्तेदार बारात जाने के लिए निकले हुए थे तभी आग लग गई। हालांकि कार सवार ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बीच रास्ते में अर्टिगा कार धू-धूकर जलने लगी।
तेज हवा ने आग में घी डालने का काम किया। तेज हवा के कारण ऊंची-ऊंची आग की लहरें उठने लगी। इस मंजर को देखकर कार सवार बाराती भी सहम गये। घटना गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे की है जब अचानक चलती कार में आग लग गयी। इस दौरान कार सवार लोगों ने समझदारी से काम लिया। जिसके चलते दूल्हे के भाई और रिश्तेदार बाल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि बरहट प्रखंड क्षेत्र के सुदामापुर निवासी कैलाश यादव के 26 वर्षीय पुत्र देवेश कुमार की शादी एक प्राइवेट होटल में होनी थी। शादी में शामिल के होने के लिए रिश्तेदारों को अपने साथ लेकर दूल्हे का भाई अर्टिगा कार से निकला था तभी इसी दौरान रास्ते में अर्टिगा कार में अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद कार धू-धूकर बीच सड़क पर जलने लगी। आग लपटे फैलता देख बारातियों ने डायल 112 पर कॉल किया और फायर बिग्रेड को भी इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अर्टिगा कार में सवार होकर बारात जा रहे जीवन कुमार ने बताया कि उन लोगों ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचायी। घटना के आधा घंटे तक वो वही रुके रहे लेकिन फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। समय की कमी के चलते वो दूसरी गाड़ी से होटल के लिए रवाना हो गये। इस दौरान कार का ड्राइवर मौके पर मौजूद था और वे लगातार फोन पर ड्राइवर के संपर्क में थे।
जीवन ने बताया कि कार में लगी आग की घटना में किसी बारातियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते किसी तरह कार से कूदकर सभी लोग भागे जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंचती तो कार को इतनी क्षति नहीं होती। वही बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पायाा लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कार राख हो गयी। अगलगी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।